बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प.पु. साध्वी श्री चेलनाश्रीजी म.सा. का देवलोकगमन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

मेवानगर / नाकोड़ा। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि मेवाड़ केसरी, नाकोड़ा तीर्थोद्धारक परम पूज्य आचार्य श्री हिमाचलसूरीश्वरजी म.सा. की समुदायवर्तीनी एवं परम पूज्य आचार्य श्री रविशेखरसूरीजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी परम विदुषी साध्वी श्री चेलनाश्रीजी म.सा. का कल दिनांक 14 नवंबर 2026 को प्रातः 03:36 बजे अहमदाबाद में देवलोकगमन (स्वर्गवास) हो गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को श्री नाकोड़ा तीर्थ, मेवानगर लाया गया।

साध्वी श्री चेलनाश्रीजी म.सा. की आयु 65 वर्ष थी और उन्होंने लगभग 56 वर्षों तक संयम जीवन (दीक्षा पर्याय) का उत्कृष्ट पालन किया।

साध्वी श्री म.सा. के अंतिम दर्शन एवं चढ़ावे की बोली के पश्चात, दोपहर 4:00 बजे श्री नाकोड़ा तीर्थ स्थित सुंदरश्रीजी उपाश्रय से बैंड-बाजे एवं जयकारों के साथ तीर्थाधिपति मुलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरवदेव के अंतिम दर्शन करवाकर सूरज पोल होते हुए धार्मिक रिति रिवाजों के साथ अंतिम डोल यात्रा निकाली गई। इस अंतिम डोल यात्रा में श्री जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ के ट्रस्टी श्री प्रकाशचन्द्र वडेरा, कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र चोपड़ा, श्री महेंद्र बागरेचा, श्री गणपत बुरड़, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री अशोक चोपड़ा, पूर्व ट्रस्टी श्री जावंतराजजी चोपड़ा, तीर्थ के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने उपस्थित रहकर प.पु. साध्वी म.सा. को उनके सांसारिक परिवार के सदयों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रमेशकुमार मुथा ने भी फ़ोन पर अपनी संवेदना प्रकट की ।

शोकाकुल एवं श्रद्धांजलि अर्पितः

श्री जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट मंडल,

मेवानगर – जिला बालोतरा

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button