उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

तीन बेटियों के बीच इकलौते बेटे की मौत से बुझा परिवार का चिराग

संवाददाता अवधेश यादव, बस्ती

बस्ती। तीन बेटियों के बाद जन्मे इकलौते बेटे अंश को लेकर परिवार ने न जाने कितने सपने संजोए थे। माता-पिता की उम्मीदों का सहारा और घर की खुशियों की वजह बना करीब 12 वर्षीय अंश अब इस दुनिया में नहीं रहा। खेत में बच्चों के साथ खेलते समय रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी द**र्दनाक मौ*त हो गई। इस हादसे ने पूरे परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।

     दतुआखोर गांव निवासी अंश पुत्र धर्मेंद्र उर्फ मानक चौहान गुरुवार को अन्य बच्चों के साथ खेत में खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही शौकनाथ ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की जुताई कर रहे थे। खेलते समय अंश अचानक ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौ*त हो गई।

     इकलौते बेटे की मौ*त की खबर मिलते ही मां-बाप बदहवास हो गए। तीन बेटियों के बीच घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी मातम पसरा है। पुलिस ने श*व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button