बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने सीआईएसएफ यूनिट द्वारा आयोजित दीप उत्सव में की शिरकत

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 8 नवम्बर। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को एनएलसी इंडिया लिमिटेड, बरसिंहसर की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट में आयोजित दीप उत्सव कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने एनएलसी के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ के जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लाएं। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मी माता को पूजा की और दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियां मनाई।

 इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देश के प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है। यह बल देश के 70 हवाई अड्डों, परमाणु एवं अंतरिक्ष प्रतिष्ठानों, बंदरगाहों, विद्युत संयंत्रों, संवेदनशील सरकारी भवनों और दिल्ली मेट्रो सहित 361 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बरसिंहसर की यह यूनिट बीकानेर को देशभर में विशेष पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के जवान देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं और दिवाली के अवसर पर अपने परिवार से दूर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी आपके परिवार के अंग हैं और इस त्यौहार की खुशियां आप सभी के साथ मना सकें, इसी उद्देश्य से आपके बीच आए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित किए, फुलझडियां जलाई और जवानों का मुंह मीठा करवाया।

कार्यक्रम के दौरान एनएलसी इंडिया लिमिटेड बरसिंहसर के महाप्रबंधक श्री कुमार एम., सीआईएसएफ यूनिट के डिप्टी कमांडेंट श्री संदीप कुमार लाम्बा आदि मौजूद रहे।

*ऐतिहासिक कुएँ का किया अवलोकन*

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान बरसिंहसर के उस ऐतिहासिक कुएँ का अवलोकन किया, वर्ष 1986 में जिसकी खुदाई के दौरान यहां पहली बार लिग्नाइट कोयला (भूरा कोयला) होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि यह कुआं क्षेत्र की विरासत है। इसे जियो हेरिटेज साइट के रूप में चिह्नित करवाया जाए, जिससे यहां के भूगर्भीय इतिहास और महत्व को समझा जा सके। साथ ही यहां के पर्यटन और स्थानीय क्षेत्र की पहचान को बढ़ावा मिल सके।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button