LIVE TVअपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
अजयगढ़ पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई

लोकेशन=अजयगढ़।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*अजयगढ़ पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री सव्यसाची सराफ के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
इसीक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजयगढ़ श्री शिवचरण बोहित के मार्गदर्शन में नवागत थाना प्रभारी अजयगढ़ संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में अजयगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत 08 प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।जिसमें कार्यवाही
के दौरान आरोपियों के कब्जे से 38 लीटर कच्ची महुआ शराब, 107 क्वार्टर देशी प्लेन, 40 क्वार्टर बॉम्बे व्हिस्की, 40 क्वार्टर गोवा शराब एवं 41 केन अंग्रेजी बीयर, कुल कीमत रू 40510/- जब्त की गई
कार्रवाई में शामिल आरोपी :-
1.अमित रैकवार निवासी कुशनपुर।
2.पप्पू अहिरवार निवासी बहादुरगंज।
3.कमलेश अहिरवार निवासी बहादुरगंज।
4.शिवकली सोनकर निवासी माधवगंज।
5.महेश अहिरवार निवासी लोढ़ापुरवा।
6.अशोक यादव निवासी बीरा।
7.चंद्रपाल सोनकर निवासी अजयगढ़।
8.बब्लू यादव निवासी देवरा भापतपुर
अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
नवागत थाना प्रभारी के नेतृत्व में अजयगढ़ पुलिस द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सख्त नजर, कार्रवाई रहेगी जारी

Subscribe to my channel


