बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान की ओर से अन्नपूर्णा रसोई में निःशुल्क भोजन सेवा, स्व. जवेरीलाल जी चोपड़ा को दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा l महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के सानिध्य में स्वर्गीय जवेरीलाल जी चोपड़ा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राजकीय नाहटा अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में निःशुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जरूरतमंदों एवं मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन के साथ फल, मिठाई और नमकीन वितरित किए गए। यह सेवा स्वर्गीय जवेरीलाल जी चोपड़ा की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित की गई।

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान की ओर से इस पुनीत सेवा कार्य के लिए चोपड़ा परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक पवन नाहटा, अध्यक्ष अशोक कुमार चोपड़ा, उमाशंकर टिबरेवाल, पारसमल चोपड़ा, नरेश लुंकड़, देवराज चोपड़ा, मनीष चोपड़ा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस सेवा कार्य के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button