नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित न्यू क्लब के ग्रेविल कोर्ट पर कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट–2026 (कुमाऊँ कप) खेले गए कई मैच
Several matches of the Captain Ashish Shah Tennis Tournament-2026 (Kumaon Cup) were played at the Greville Court of the prestigious New Club in Nainital.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
नैनीताल… नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित न्यू क्लब के ग्रेविल कोर्ट पर कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट–2026 (कुमाऊँ कप) के दूसरे दिन खेले गए मैच के परिणाम निम्नानुसार रहे।
आज खेले गए मैच के परिणाम:
1: बिगनरस् सिंगल्स इवेंट मैच में कुन्दन बिष्ट ने शुक्ल नागपाल को 6-4 से पराजित किया।
2: 30-50 वर्ष आयुवर्ग में उत्कर्ष अग्रवाल को रवि तेजा ने 7-5 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
3: 30-50 वर्ष आयुवर्ग के डबल्स इवेंट मैच में रानीखेत के चिराग मेहरा व जी0जगाती ने रामनगर के मोहित सिंह राठौर व नमित तिवारी को 6-3 से पराजित किया।

4: रानीखेत के चिराग मेहरा,रानीखेत को सिंगल्स इवेंट मैच में आशिम बेग, रूद्रपुर ने संघर्षपूर्ण मैच में 7-6 से पराजित कर दिया।
5. 30-50 वर्ष आयुवर्ग के सिंगल्स इवेंट मैच में आदित्य चौबे, नैनीताल ने गौरव पांडेय रानीखेत को 6-1 से पराजित कर दिया।

6. 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के डबल्स इवेंट मैच में ललित मोहन जोशी व नमित तिवारी (दोनों रामनगर) की जोड़ी ने राजेंद्र सिंह अधिकारी व जय सिंह नेगी (नैनीताल) को कांटे की टक्कर देते हुए 7-6 से पराजित किया।
7. एक अन्य डबल्स इवेंट मैच में आदित्य चौबे व रवि तेजा (दोनोंनैनीताल) ने सुमित गोयल, रानीखेत व मोहित जगाती, नैनीताल की जोड़ी को 6-2 से पराजित किया।

यदि निर्धारित समय पर आज के मैच पूरे न हो सके,एसी स्थिति में शेष मैच सायम् फल्ड लाइट में खेले जाएंगे।
कल सायम्/रात्रि खेले गये मैच परिणाम इस प्रकार हैं।
आशिम बेग,रूद्रपुर ने 30-50 वर्ष आयुवर्ग के सिंगल्स इवेंट मैच में नैनीताल के रितेश साह को 6-3, जबकि दूसरे अन्य मैच में रामनगर के मोहित सिंह राठौर ने नैनीताल के जी0 जगाती को 6-4 से पराजित किया। 30-50 वर्ष आयुवर्ग डबल्स इवेंट मैच में अमर जगाती व शिवेश्वर सिंह नैनीताल ने हल्द्वानी की टीम हिमांशु तिवारी व देवेन्द्र सिंह बिष्ट को 6-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया,जबकि अमित जोशी नैनीताल ने अपने ही टाउन के खिलाड़ी जय सिंह नेगी को 6-1से पराजित किया।

प्रतियोगिता के सचिव श्री अमर जगाती ने बताया कि कल खेल के तीसरे व अंतिम दिन प्रतियोगिता के अवशेष समस्त सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएगें, मैच प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होंगे।
उततराखंड प्रदेश टेनिस एसोसिएशन,देहरादून के सेक्रेट्री जनरल, सुमित गोयल निवासी रानीखेत (अलमोड़ा) ने अवगत कराया कि इस तरह की क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय क्षेत्र में टेनिस की लोकप्रियता बढेंगी व निश्चित ही टेनिस को प्रमोट करने में मदद मिलेगी।
Subscribe to my channel


