ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा,धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड के लाखों किसानों को मिला लाभ : धीरेंद्र मिश्रा

Prime Minister Modi has given a gift to farmers before Diwali by releasing the 24th installment of Kisan Samman Nidhi: Dhirendra Mishra. Lakhs of farmers of Uttarakhand have benefited due to the efforts of the Dhami government: Dhirendra Mishra.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनिता पाल

रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित कर किसानों को बड़ी राहत दी है। वहीं, उत्तराखंड के 8.08 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 161.96 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंची है।

धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि दीपावली से पहले किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंचने से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है। किसानों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड के लाखों किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की यह किस्त किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित होगी। खेती-किसानी से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों में इससे किसानों को मदद मिलेगी। धीरेंद्र मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश के किसानों को लगातार लाभ मिल रहा है।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button