बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
ऋत्विक मकवाना का बालोतरा में भव्य स्वागत, दिल्ली रैली और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
**बालोतरा।** अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बालोतरा जिले के प्रभारी आदरणीय ऋत्विक मकवाना जी का आज पूर्व विधायक मदन प्रजापत के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर आगामी **1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रस्तावित रैली** को सफल बनाने तथा आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
ऋत्विक मकवाना जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने पंचायत चुनावों में आपसी समन्वय, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के साथ मैदान में उतरकर कांग्रेस को विजय दिलाने का आह्वान किया।
**पूर्व विधायक मदन प्रजापत** ने पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को देखते हुए बालोतरा के शहरी क्षेत्र से भी अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
**जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल** ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। बालोतरा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर लोकतंत्र की रक्षा की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने पंचायत चुनावों में भी सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व सभापति रतन खत्री, पूर्व प्रधान भगवत सिंह, जिला संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल, जिला प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओम भाटिया, जिला महासचिव सी.आर. गोयल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मेहबूब खान सिंधी, पार्षद मांगीलाल सांखला, ओमाराम राइका, मांगीलाल धारू, माधु माली, स्वरूप माली, पारस राजपुरोहित, अशोक परिहार, जाकिर हुसैन, राजू सेजू, जसोल ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन, नगर अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा, ब्लॉक संगठन मंत्री शंकरलाल सलुंदिया, जिला परिषद उम्मीदवार बालाराम चौधरी, चैनकरण सिंह एवं मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त लाड़ाराम चौधरी, पूर्व पार्षद धनराज घांची, नेमाराम जाखड़, राजेंद्र प्रजापत, केवलचंद प्रजापत, चंपालाल प्रजापत, माजीवाड़ा के विरमाराम गोदारा, बाबूखा कालेर, देव प्रजापत, प्रभु घांची सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
**बैठक का मुख्य संदेश स्पष्ट रहा—दिल्ली रैली में अधिकाधिक भागीदारी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष और पंचायत चुनावों में संगठन की एकजुटता के साथ कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटना।**

Subscribe to my channel


