पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने संभाला पदभार सी.ई.ओ उमराव रहे उपस्थित

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने संभाला पदभार सी.ई.ओ उमराव रहे उपस्थित*

*जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी की गरिमामयी उपस्थिति रही उल्लेखनीय*

पन्ना जिले के नवागत कलेक्टर वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हर्ष सिंह ने सोमवार को अपराह्न कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) उमराव सिंह मरावी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, जिला कोषालय अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम आलोक मार्को एवं डिप्टी कलेक्टर अनुराग गुर्जर भी मौजूद रहे।

नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह इसके पूर्व जनवरी 2025 से बुरहानपुर जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्हें विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने का अनुभव है।अब पन्ना जिले में उनकी नई जिम्मेदारी से जिले के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

अब जिलेवासियों की निगाहें नवागत कलेक्टर के नेतृत्व में होने वाले विकास कार्यों और प्रशासनिक फैसलों पर टिकी हैं।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button