बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वन्दे मातरम् टीम ने ADRM को ज्ञापन दिया – तिरंगा झंडा पुनः लगाने की मांग।

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

*वन्दे मातरम् टीम कोट गेट बीकानेर*, दिनांक 26/10/2026

वन्दे मातरम् टीम ने ADRM को ज्ञापन दिया – तिरंगा झंडा पुनः लगाने की मांग।

बीकानेर। वन्दे मातरम् टीम के प्रतिनिधि मंडल ने आज सहायक मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) पश्चिम रेलवे बीकानेर श्री आर.एस. चौधरी से मुलाकात कर बीकानेर जंक्शन रेलवे स्टेशन के सामने से तिरंगा झंडा उतारे जाने पर ज्ञापन दिया।

विजय कोचर के नेतृत्व में गए दल ने बिना ठोस कारण झंडा उतारे जाने पर आपत्ति दर्ज की। विजय कोचर ने कहा – ये राष्ट्र के प्रति जनभावना का अपमान है।

जिला संयोजक मुकेश जोशी ने कहा – मेरे पास 1000 रेलवे स्टेशनों के रिकॉर्ड हैं और सब पर काम होने के बावजूद कहीं भी झंडा नहीं उतारा गया, यह कार्य रेलवे की अकर्मण्यता को साबित करता है।

मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक ने कहा – तिरंगा हर भारतीय की आन बान शान है, रेलवे ने बिना ठोस कारण तिरंगा उतार कर राष्ट्रीय अपमान किया है, जब तक रेलवे तिरंगा नहीं लगाता हम अधिकारियों को जगाते रहेंगे।

संरक्षक मालचंद जोशी और कमल सेन ने कहा – अगर रेलवे जल्दी तिरंगा लगाने का निर्णय नहीं लेती तो संबंधित थाने में FIR दर्ज करने के लिए तैयार हैं, इसके लिए कोटगेट थाने में शिकायत दे रखी है।

प्रतिनिधि मंडल में विजय कोचर, मुकेश जोशी, कामिनी विमल भोजक, मालचंद मैयासर, नरसिंह भाटी, राधा खत्री, गीता खरखोदिया, सूरज राठौड़, अमित सिंह पड़ीहार, जसोदा खत्री आदि मौजूद रहे।

मातृशक्ति ने कामिनी विमल भोजक के नेतृत्व में DRM ऑफिस में तिरंगा लहराकर रेलवे को तुरंत झंडा लगाने का मैसेज भी दिया।

मुकेश जोशी

जिला संयोजक

वन्दे मातरम् टीम बीकानेर

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button