देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पिता के संघर्ष,पुत्र के संस्कार से सफलता का गौरवपूर्ण उदाहरण भूपेंद्र कुशवाहा

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*पिता के संघर्ष,पुत्र के संस्कार से सफलता का गौरवपूर्ण उदाहरण भूपेंद्र कुशवाहा*

देवेंद्रनगर के लिए 24 अक्टूबर 2026 का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा,जब रेलवे लाइन का उद्घाटन हुआ और देवेंद्रनगर से चुरहट के लिए पहली मेमो ट्रेन रवाना हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों,सांसद एवं विधायक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में देवेंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के रूप में श्री भूपेंद्र कुमार कुशवाहा जी की उपस्थिति भी नगर के लिए गौरव की बात रही।

भूपेंद्र,जगन्नाथ कुशवाहा जी के सुपुत्र हैं,जो सरस्वती शिशु मंदिर, देवेंद्रनगर में आचार्य सहायक के पद पर कार्यरत हैं।सीमित संसाधनों और छोटी-सी नौकरी के बावजूद जगन्नाथ जी ने अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कारों में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी सुपुत्री पटवारी सेवा में चयनित हुई हैं और उनके अन्य बच्चे भी प्रतिभाशाली हैं।

जगन्नाथ के त्याग और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण अपने आप में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस सफलता में सरस्वती शिशु मंदिर, शिक्षा भारती एवं सरस्वती विद्या परिषद की शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इन संस्थाओं से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर अपने परिवार, समाज और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

श्री जगन्नाथ कुशवाहा एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई।

संस्था ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button