देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चाइनीज लाइटों या प्लास्टिक की झालरों के बजाय मिट्टी के दियों का उपयोग करे – रंगा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। बीकानेर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति द्वारा रविवार की शाम को कोटगेट, सार्दुल सर्किल एवं पब्लिक पार्क तीन गेट स्थित बीकानेर के मूल कुम्हार समाज परिवारों द्वारा फुटपाथों पर दीपावली के पर्व पर मिट्टी के दियों की लगाई गई दुकानों से मिट्टी के दियों की खरीद्दारी करते संस्था संरक्षक एवं सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा ने बीकानेर वासियों से अपील करते हुए कहा कि चाइनीज लाइटों या प्लास्टिक की झालरों के बजाय मिट्टी के दियों का उपयोग करे क्योंकि हमारी सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने और पर्यावरण के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पाहूजा ने कहा कि आज कोटगेट अन्य स्थानों के पास मातृ शक्ति द्वारा हाथों से बने दीपक करवाचौथ कलश कलात्मक कलात्मक कार्य से बनाए हुए इनकी खरीददारी
दीवाली त्यौहार पर करें। ओर कुम्हार परिवारों को सहयोग करें आपके द्वारा खरीदे गए हर एक मिट्टी के दिए से किसी गरीब कुम्हार (प्रजापति समाज) के घर में भी दिवाली की खुशियां आती हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वालो आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर दीपक देशी मिट्टी से बने लेवें, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी,सचिव सैय्यद अख्तर, के . कुमार.आहूजा, हरीष कुमार शर्मा, शाकिर हुसैन शाकिर, महेश पांडे सहित सभी ने बीकानेर वासियों से मिट्टी से बने दीपक और अन्य आइटम खरीदने की मांग।
ये जानकारी एनडी क़ादरी ने दी।

Subscribe to my channel


