देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान के खिलाफ बालोतरा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
**बालोतरा।** भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा पाकिस्तान का साथ देने की बात कहे जाने संबंधी बयान के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा की ओर से जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ का पुतला दहन कर उनके बयान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान जैसे संवेदनशील विषय पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का इस प्रकार का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं आपत्तिजनक है। देश की सुरक्षा, सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर भाजपा नेताओं को दोहरी राजनीति करने के बजाय अपनी कथनी और करनी में एकरूपता रखनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा एक तरफ राष्ट्रवाद की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं के ऐसे बयान जनता के सामने कई सवाल खड़े करते हैं।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी करने वाले नेताओं को अपने बयानों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के बयान की कड़ी निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया।
### ये रहे उपस्थित
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पूर्व मंत्री सुनील परिहार, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, भगवत सिंह जसोल, जिला संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल बेनीवाल, ईश्वर सिंह चौहान, जिला महासचिव नरेश जैन, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश माली, जिला सचिव सुरेश माली, खनन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामकिशन विश्नोई, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहनलाल सरगरा, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष गोकाराम मेघवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेमंत भाटिया, राजू गोल, श्रवण पटेल, रामलाल सुथार, नेमाराम जाखड़, फिरोज खां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए राष्ट्रीय हितों के मुद्दे पर जिम्मेदार एवं स्पष्ट राजनीतिक रुख अपनाने की मांग की।

Subscribe to my channel


