अलवरधर्मराजस्थान

भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा ने 75 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

सांथलका बस्ती में आयोजित हुआ कन्या पूजन कार्यक्रम, कन्याओं को भोजन, फल, मिठाई, स्टेशनरी व दक्षिणा भेंट कर किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*सांथलका, 17 अक्टूबर।* भारत विकास परिषद, भिवाड़ी शाखा की ओर से 17 अक्टूबर को सांथलका सेवा बस्ती, निकट राजकीय विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान 75 कन्याओं को आमंत्रित कर विधि-विधान से उनका पूजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया। भोजन करने से पूर्व सभी बच्चों ने एक साथ भोजन मंत्र का उच्चारण किया और उसके बाद उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम में कन्याओं को स्टेशनरी सामग्री, फल, मिठाई एवं दक्षिणा भेंट की गई। इसके पश्चात परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा के अध्यक्ष *विमल पंडित*, सचिव *मुकेश कुमार*, कोषाध्यक्ष *हर्ष माहेश्वरी*, *ग्यासी राम गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, विनोद साहू, अनंत अग्रवाल, निशी पंडित, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, * तथा महिला सहभागिता प्रमुख *सरिता श्रीवास्तव* सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button