देशधर्मपन्नामध्य प्रदेश

झांकी के साथ अपने मन में भी झांकना दुर्गा माना दुर्गुणों को दूर करने वाली

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*झांकी के साथ अपने मन में भी झांकना दुर्गा माना दुर्गुणों को दूर करने वाली*

अपने विकारों की बुराइयों की बलि चढ़ाये असुरिया प्रवृत्तियों का संघार करें,

ब्रह्माकुमारी आकर्षण का केंद्र बनी चैतन्य देवियों की झांकी

नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पन्ना की ओर से ककहरटी में चैतन्य देवियों की भव्य झांकी लगाई गई है इस अवसर पर बहन जी ने उपस्थित जन समूह को देवियों के आध्यात्मिक रहस्य से अवगत कराते हुए बताया कि मां दुर्गा का तात्पर्य दुर्गुणों को दूर करने वाली शक्ति से है, देवियों के व्रत के साथ-साथ हमें मन से दुर्गुणों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए मां लक्ष्मी वह है जिसमें महान लक्ष्य होते हैं इसलिए कहा जाता है नर ऐसी करनी करें जो नारायण बन जाए और नारी ऐसी करनी करें जो लक्ष्मी के समान पूजी जाए हमे अपने जीवन में यह लक्ष्य रखना चाहिए कि संसार रूपी कीचड़ में रहते हुए कमल की तरह बुराइयों और गलत संस्कारों से मुक्त रहें,

मां सरस्वती को हंस पर विराजमान दिखते है जिसका आध्यात्मिक रहस्य की कलियुग के अंत में जो आत्मा सादगी और पवित्रता का धवल वस्त्र धारण करती हैं और जिसके मन एवं मुख से सदा ज्ञान रूपी वीणा झंकृत होती रहती है वही हंस के समान विवेक धारण कर दुर्गुणों से दूर रह पाती है नवरात्रि का उद्देश्य अपने भीतर घर कर चुकी बुराइयों को नव संकल्पों के साथ दूर कर जीवन में दिव्यता और पवित्रता का आवाहन करना जागरण माना, अपनी शक्तियों का जागरण करना देवियों को आदिशक्ति और शिव शक्ति भी कहा जाता है

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button