देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जयपुर में बीकानेर कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक, पंचायतीराज चुनावों की रणनीति पर हुआ विस्तृत मंथन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 

बीकानेर, 10 अक्टूबर 2026।

पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को लेकर आज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉररूम में बीकानेर देहात कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व राजस्थान कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री चिरंजिवी राव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बीकानेर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। बैठक में जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की तैयारियों व रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राव की अध्यक्षता में हुई यह बैठक को पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रही।

बैठक में नेताओं ने बीकानेर जिले की जिला परिषद में जिला प्रमुख एवं विभिन्न पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनाने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान चुनावों को लेकर समय रहते तैयारियां करने, संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने जैसे विषयों पर विचार हुआ।

इस अवसर पर जिला सह-प्रभारी मुस्ताक खान, पीसीसी समन्वयक प्रद्युम्न सिंह राठौड, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहें मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनिवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक रेवन्तराम मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति बेनिवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, एससी विभाग जिलाध्यक्ष मेवाराम मेघवाल, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष सतू खां पड़िहार सहित पदाधिकारिगण मौजूद रहें।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button