उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती सदर का अधिवेशन संपन्न, विजय प्रताप वर्मा बने अध्यक्ष

शिक्षक हितों और सम्मान के लिए हरसंभव मदद को तैयार हूं: जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी

 

 

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई बस्ती सदर का शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन प्रेस क्लब सभागार, बस्ती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों के हितों, सम्मान, अधिकारों और शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा की गई। अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है। शिक्षकों के हितों के लिए उनसे जो भी संभव होगा, वह हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सम्मान और हितों के प्रति सहयोग का आश्वासन दिया।

जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने संगठन की एकजुटता और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, इंद्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, चंद्रभान चौरसिया, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, सुमन सागर और संघमित्रा गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

निर्विरोध निर्वाचित हुई ब्लॉक कार्यकारिणी

अधिवेशन के उपरांत पर्यवेक्षक सत्य प्रकाश पाठक और निर्वाचन अधिकारी राम भरत वर्मा की देखरेख में ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन के अनुसार, विजय प्रताप वर्मा को अध्यक्ष, राजी शरण को मंत्री, राकेश चौधरी को कोषाध्यक्ष, राम कृष्ण पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सर्वेश कुमार यादव को संयुक्त मंत्री चुना गया।

उपाध्यक्ष पद पर अवलेंद्र पटेल, विनय चौबे, सुनील कुमार, गिरजेश चौधरी और श्रीमती रेखा चौधरी निर्वाचित हुईं।

संगठन मंत्री के रूप में नीरज कुमार श्रीवास्तव, चंद्रमणि विश्वकर्मा, जगनरायण, रामप्रीत और श्रीमती नीरू को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, प्रचार मंत्री पद पर अमित वर्मा, राम कमल, अमरीन कुमार प्रजापति, नंदलाल और श्रीमती अमित सोनी निर्वाचित हुईं।

इसके अतिरिक्त लाल यादव को एकाउंटेंट, लालमणि यादव को ऑडिटर और अनिल कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रज्ञा सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, अमिता वर्मा, संध्या चौधरी, अंजू, मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, केके वर्मा उर्फ गुड्डू, ज्ञानदास चौधरी, रमेश चंद्र चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, रवींद्र वर्मा, अजय प्रताप चौधरी, अरविंद यादव, विवेकानंद चौरसिया, इरशाद अहमद, राघवेंद्र सिंह और प्रवीण पाण्डेय सहित सैकड़ों शिक्षक साथी मौजूद रहे।

अधिवेशन का उद्देश्य शिक्षकों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना और शैक्षिक उन्नयन के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाना रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button