बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गंगाशहर वार्ड 28 में सफाई व्यवस्था सुधारने की कवायद, पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला की लोगों से खास अपील

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 *बीकानेर।* शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच गंगाशहर के वार्ड नंबर 28 में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

वार्ड 28 के पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला के नेतृत्व में दिन-रात सफाई कार्य करवाया जा रहा है। अभियान के दौरान गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे की सफाई की जा रही है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ रखा जा सके। अभी आधी रात को नोखा रोड पर सफाई अभियान चलाया जा रहा।

हेमंत कातेला ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जहां सफाई करवा दी गई है, वहां दोबारा कचरा नहीं फैलाएं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आमजन के सहयोग से ही क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखा जा सकता है।

उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button