बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

एक बार फिर से ईसीबी शीर्ष पर काबिज

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर ईसीबी को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 4 स्टार रेटिंग, देश के सर्वोच्च स्टार रेटिंग वाले संस्थानों में शामिल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर ईसीबी ने इनोवेशन तथा एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल द्वारा आयोजित इनोवेशन रेटिंग के परिणाम AICTE चेयरमैन प्रो योगेश सिंह तथा मेंबर सेक्रेटरी प्रो श्यामा रथ द्वारा पांच अक्टूबर 2026 को शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल की वार्षिक प्रदर्शन रेटिंग जारी की गई है। इसमें ईसीबी कॉलेज को 4 स्टार रेटिंग मिली है। इस वर्ष देश के किसी भी संस्थान को इससे अधिक रेटिंग नहीं मिली है। इस तरह ईसीबी इंजीनियरिंग कॉलेज देश के सर्वोच्च स्टार रेटिंग प्राप्त संस्थानों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

देशभर के 8 हज़ार से अधिक संस्थानों में शीर्ष

रेटिंग की प्रक्रिया

इस वर्ष की रेटिंग में देशभर के 8,000 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। इनमें से केवल 384 संस्थान, यानी लगभग पाँच प्रतिशत, 4 स्टार की सर्वोच्च श्रेणी तक पहुँच सके। राजस्थान राज्य में कुल 228 उच्च शिक्षा संस्थानों ने रेटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इनमें ईसीबी इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर सहित केवल सात संस्थानों को 4 स्टार रेटिंग मिली है। ईसीबी कॉलेज के अलावा बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिट्स पिलानी, एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर, वीजीयू यूनिवर्सिटी जयपुर , आर्या इंस्टीट्यूट जयपुर, मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर तथा जगन्नाथ यूनिवर्सिटी जयपुर ने भी 4 स्टार हासिल किए। ये सातों संस्थान राजस्थान राज्य में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं।

कॉलेज की प्रगति

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर पिछले कई वर्षों से अपने मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम के साथ साथ बेहतरीन समर्पित फैकल्टी,स्टाफ और इनोवेटिव छात्र समूहों के बल पर आईआईसी रेटिंग में राजस्थान में अग्रणी रहा है। कॉलेज को 2021-22 में 4 स्टार, 2022-23 में 3.5 स्टार और 2023-24 में 4 स्टार रेटिंग मिली थी। इन वर्षों में कॉलेज कभी राज्य में अकेले सर्वोच्च स्टार रेटिंग के साथ और कभी संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान पर रहा। इस वर्ष कॉलेज ने राज्य में लगातार चौथे वर्ष शीर्ष रेटिंग बनाए रखा है। प्रशासनिक एवं अकादमिक स्तर पर सामूहिक के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button