नवरात्रि में खुले कुट्टू के आटे की बिक्री न करें व्यापारी : खाद्य विभाग,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने दुकान दुकान जाकर चलाया जागरूकता अभियान
Traders should not sell loose buckwheat flour during Navratri: Food Department, Trade Board President Sanjay Juneja went from shop to shop and launched an awareness campaign.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग ने किराना व्यापारियों से खुले कुट्टू के आटे की बिक्री नहीं करने की अपील की है। खाद्य विभाग की नगर अधिकारी आशा आर्या ने व्यापार मंडल के माध्यम से सभी किराना व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि खुले में रखे कुट्टू के आटे की गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना रहती है, जिसके कारण कई बार फूड प्वाइजनिंग की शिकायतें सामने आती हैं।

उन्होंने व्यापारियों से कहा कि नवरात्रि के दौरान केवल सीलबंद पैकिंग एवं गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने वाला कुट्टू का आटा ही ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का जोखिम न हो।

खाद्य विभाग की अपील पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारी हमेशा अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य और हितों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को वही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए जो निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों पर खरी उतरती हो।

संजय जुनेजा ने कुट्टू का आटा बेचने वाले किराना व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर अपील की कि नवरात्रि के दौरान खुला कुट्टू का आटा न बेचें।

तथा केवल सीलबंद पैकिंग और अच्छी गुणवत्ता वाला कुट्टू का आटा ही बिक्री के लिए रखें। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सावधानी से ग्राहकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

इस अवसर पर किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कनोडिया, अरुण गोयल,अजय गोयल,प्रतीक अरोरा ,अनिल जैन, सचिन कुमार, अंशुल अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


