उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

इंद्रा कॉलोनी में प्रभु श्रीराम की रामलीला का भव्य शुभारंभ, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Grand inauguration of Lord Shri Ram's Ramlila in Indira Colony, MLA Shiv Arora inaugurated it by cutting the ribbon.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। इंद्रा कॉलोनी में विगत कई दशकों से श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित की जा रही प्रभु श्री राम की रामलीला का विधिवत शुभारंभ हुआ। रामलीला के प्रथम दिन मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा विधायक का स्वागत किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश की आराधना के साथ रामलीला के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना करते हुए कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है तथा युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

विधायक ने श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों एवं सभी कलाकारों को रामलीला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
रामलीला के प्रथम दिन मंच पर ‘नारद मोह’ प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा शानदार अभिनय एवं संवाद प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विधायक शिव अरोरा भी दर्शकों के साथ बैठकर रामलीला का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु रामलीला देखने के लिए मौजूद रहे।

आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रामलीला मंचन के दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस दौरान मनोज मदान, डम्पी चोपडा, सुमित छाबड़ा, विकास कुकरेजा, वासु गुम्बर, शिव नाटक क्लब अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, महामंत्री राजकुमार भुसरी, कोषाध्यक्ष बब्बू घई,जोली कक्कड़, डायरेक्टर नरेश घई, जीतू गुलाटी, सन्नी घई, सन्नी कक्कड़, रवि कक्कड़, राजीव झाम, विजय पारुती, प्रदीप कालड़ा, इंदजीत सिंह, मदन लाल, हरबंस आदि लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button