बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वन्यजीव सप्ताह-2026 का समापन समारोह आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 08 अक्टूबर 2026 l वन्यजीव सप्ताह-2026 के समापन अवसर पर फैकल्टी हाउस, वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर में समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुमंत व्यास, कुलगुरु,राजुवास बीकानेर, श्री सेडूराम यादव, संभागीय मुख्य वन संरक्षक, बीकानेर, श्री निशान्त जैन, जिला कलेक्टर, बीकानेर, बीकानेर तथा श्री वेंकटेश जी, उप वन संरक्षक, टेरीटोरियल, बीकानेर सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं मंच पर आगमन के पश्चात राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् गीत के साथ हुई।

समापन समारोह में वन्यजीव रेस्क्यू एवं जोड़बीड गाढ़‌वाला कंजर्वेशन रिजर्व से संबंधित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।

 समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ सुमंत व्यास ने थार डेजर्ट के दूर-दूर छितराए आए हुए वन खंडों को परस्पर जोड़कर वन्यजीवों हेतु सुरक्षित कॉरिडोर विकसित करने पर जोर दिया तथा कहा कि वन्य जीव स्वत आगे बढ़कर कभी किसी पर हमला नहीं करते और ना ही उनमें संग्रह करने की प्रवृत्ति है यहां तक कि वे जब तक भूख ना लगी हो अपने शिकार पर भी हमला नहीं करते। आज हमारे चारों और हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है ऐसे में हमें वन्यजीवों से सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि वन्य जीव सप्ताह में वन्य विभाग द्वारा जिस शिद्दत और समर्पण के साथ समाज में मरुस्थलीय फ्लोरा और फौना के बारे में जन जागृति लाने का प्रयास किया है वह सराहनीय है समाज के प्रत्येक नागरिक को हमारे मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र को समझना और उसे संरक्षित करने की सख्त आवश्यकता है और उसमें इस तरह का वन्य जीव सप्ताह के दौरान निरंतर गतिविधि आयोजित कर बच्चों में बड़ों में जो जागृति लाने का प्रयास किया गया है वह निरंतर जारी रहना चाहिए और सराहनीय है उन्होंने वन विभाग द्वारा गत एक सप्ताह में आयोजित वाद विवाद निबंध लेखन क्विज प्रतियोगिता फोटोग्राफी प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीकानेर संभाग के मुख्य वन संरक्षण श्री सेडू राम यादव उपस्थित लोगों को थार इकोसिस्टम की बारीकियां को समझाते हुए गिद्ध कि हमारे स्थिति की तंत्र में महत्व को समझाते हुए उसे पर्यावरण का सफाई कर्मी बताया। श्री यादव ने 72 रे वन्य जीव सप्ताह के थीम वाक्य कनेक्टिंग हैबिटेट और थ्राइविंग वाइल्डलाइफ पर प्रकाश डालते हुए वन्यजीवों के प्राकृतिक वास को जोड़ने के प्रयासों के बारे में बताया। श्री मुख्य वन संरक्षण श्री यादव ने बीकानेर संभाग को शीघ्र ही मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क के शुरू किए जाने के संबंध में सूचित करते हुए बताया कि शीघ्र ही उक्त मरुधरा बायोलॉजी के पास बीकानेर जिले का एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा।

उपवन संरक्षक वन्य जीव श्री तरुण मेहरा ने

वन्य जीव सप्ताह के के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार से बायोलॉजिकल पार्क को प्रारंभ किए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति जारी हो चुकी है शीघ्र ही जू अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधियों के

द्वारा शीघ्र ही मरुधरा बायोलॉजी के पार का निरीक्षण कर यहां की रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी तत्पश्चात देश के विभिन्न चिड़ियाघरों से एनिमल एक्सचेंज प्लान के तहत अन्य वन्य जीवों का मरुधरा बायोलॉजी पार्क में शिफ्ट किया जाएगा और इस बायोलॉजी पार्क का उद्घाटन निकट भविष्य में करवाया जाएगा इसी प्रकार बीछवाल क्षेत्र में ही मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क से लगाते हुए वन भूमि पर डेजर्ट बोटैनिकल गार्डन को भी वन विभाग द्वारा विकसित किया गया है उसमें भी थर्ड डिजिटल की विभिन्न पादप प्रजातियों का रोपण किया गया है जो यहां के विद्यार्थियों को मरुस्थलीय स्थिति की तंत्र में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों की औषधि महत्व के बारे में जानकारी एक ही स्थान पर मिल पाएगी। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए वन्य जीव सप्ताह में आयोजन से जुड़े हुए विभिन्न भामाशाह वन्य जीव प्रेमियों शहर के जाने-माने बायोलॉजिस्ट भारतीय प्राणी शास्त्र सर्वेक्षण विभाग बोटैनिकल सर्वे आफ इंडिया जोधपुर के उपनिदेशक इत्यादि का धन्यवाद ज्ञापन किया गया , वन्य जीव विभाग द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देखकर अभिनंदन किया गया इसी प्रकार से एक अनूठी परंपरा के तहत सेवानिवृत्ति वन कर्मियों वन अधिकारियों का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक वन संरक्षक श्री कमल चंद द्वारा समस्त प्रतिभागियों आयोजन मे सहयोग करने वाली संस्थाओं , उनके प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

समापन समारोह के अवसर पर Wildlife Photography Exhibition एवं Wildlife Photography Competition का आयोजन भी किया गया तथा निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया गया।

वन्यजीव सप्ताह-2026 के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का उ‌द्देश्य वि‌द्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवासों, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा संरक्षण कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button