देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

डाक बंगले से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट चोरी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता एवं चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था बेहद आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी लगातार मतदाता सूची एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों को जनता के सामने उठा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता का विश्वास कायम रहना लोकतंत्र के लिए अनिवार्य है, इसलिए उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे। वहीं हरीश चौधरी ने कहा कि जनता के वोट की रक्षा करना प्रत्येक लोकतांत्रिक नागरिक की जिम्मेदारी है और कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पूर्व मंत्री सुनील परिहार, जिला संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल बेनीवाल, आईदान सिंह सेवर, भंवरलाल भाटी, शंकरसिंह राजपुरोहित, जिला महासचिव सी.आर. गोयल, बांकाराम सुथार, महिला जिला अध्यक्ष गरिमा सिंह राजपुरोहित, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, जिला सचिव कानाराम थोरी, सुरेश सांखला प्रमिला खत्री, मांगू खां, जिला प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश माली, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष मुलाराम सांखला, ओबीसी जिला अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, इंटक जिला अध्यक्ष मांगीलाल बोस, ब्लॉक अध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष गोकाराम मेघवाल, समदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन, पूर्व प्रधान चुनीलाल माछरा, रशीदा बानो, दरिया देवी भील, लक्ष्मण चौधरी, ओमाराम मेघवाल, पार्षद मांगीलाल सांखला, लूणाराम जोशी, किशन गहलोत, विनोद खींची, पूर्व पार्षद बगदाराम बोस, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मेहबूब खां सिंधी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओम भाटिया, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेमंत भाटिया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमंत भाटिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हाजी मूसे खां, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आनंद मेहता, पूर्व सभापति रतन खत्री, ब्लॉक संगठन मंत्री शंकरलाल सलुंदिया, दौलतराम गोदारा, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजू गोल युवक कांग्रेस महासचिव राजू जीनगर पार्षद भंवरलाल, रामाराम,रुक्मा लोहिया ज्ञानू दया चौधरी सिवाना सहित जिलेभर से आए कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button