उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बहादुरपुर में शिक्षक संघ का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन सम्पन्न, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन

 

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती की क्षेत्रीय इकाई बहादुरपुर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन नगर स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान के लिए वह सदैव प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं और शिक्षक हितों से जुड़े मामलों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतंत्र कायम रखना और शिक्षकों के हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, इन्द्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, राम भरत वर्मा, चंद्रभान चौरसिया, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

निर्विरोध चुनी गई नई ब्लॉक कार्यकारिणी

अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक इन्द्रसेन मिश्रा एवं निर्वाचन अधिकारी शोभाराम वर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

नई कार्यकारिणी में जय प्रकाश चौधरी को अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार यादव को मंत्री, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष तथा राजेश कुमार यादव को संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर राम सहाय, दिवाकर यादव, धर्मेंद्र आजाद, जवाहर लाल, सचिन यादव और अमिता सिंह यादव चुनी गईं।

संगठन मंत्री के रूप में राजेंद्र प्रताप यादव, अरविंद कुमार और श्रीमती वंदना वर्मा निर्वाचित हुईं। वहीं प्रचार मंत्री पद पर रमेश कुमार, ध्रुव कुमार और श्रीमती सुशीला देवी चुनी गईं। अंबिका पाण्डेय को संरक्षक घोषित किया गया।

जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, केके वर्मा उर्फ गुड्डू, विजय प्रकाश वर्मा, ज्ञानदास चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, संदेश रंजन, सतीश भारती, ठाकुर प्रसाद, विपुल गुप्ता, अरविंद यादव, विजय पाल, विवेकानंद चौरसिया, आम यादव, नीरज वर्मा, विद्या यादव, मंजू देवी, दिव्या श्रीवास्तव और डॉ. मंजू सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button