LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

विश्व पर्यावरण सप्ताह और योग पखवाड़े के तहत साइकिल रैली अभियान का आयोजन 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

आज वृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय नारनौल में पर्यावरण क्लब और योगा क्लब के सौजन्य से विश्व पर्यावरण सप्ताह और योग पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य और पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु साईकिल रैली अभियान का आयोजन प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के भाग दौड़ की जिंदगी में उचित आहार बिहार और व्यवहार से अच्छा स्वास्थ्य को प्राप्त किया जा सकता है। आधुनिक युग में साइकिल चलाने से अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण को प्राप्त किया जा सकता है ।रोजाना साइकिल चलाने से मानव शरीर फिट और तंदुरुस्त रहता है। साथ ही साथ बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल की सवारी हमारे शरीर में मौजूद इम्यून सेल को सक्रिय करती है, जिससे बीमार होने का खतरा कम हो जाता है। साइकिल की सवारी करना ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। रोजाना साइकिल की सवारी करने से मस्तिष्क अधिक सक्रिय रहता है, सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है, साथ ही ये तनाव को भी कम करती है।पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि साइकिल चलाने से हमारा पर्यावरण प्रदूषण बहुत ही कम हो जाता है। हमें अपने जीवन में साईकिल चलाना शुमार करना चाहिए और लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना चाहिए अगर लोग साइकिल चलाएंगे तो वह स्वस्थ रहेंगे। वर्तमान समय में एक तरफ जहां पेट्रोल, डीजल की कीमत आसमान छू रही है तो दूसरी तरफ उनके ज्यादा इस्तेमाल से वातावरण को क्षति पहुंचती है। तमाम गाडियां रोड पर चलते हुए नुकसान दायक जहरीली गैस छोड़ती हैं। जिसकी वजह से हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचती है। ऐसे में साइकिल का उपयोग एनवायरनमेंटल इको फ्रेंडली साबित होता है। अधिक जरूरी होने पर ही व्हीकल का इस्तेमाल होने पर हम अपनी धरती को प्रदूषण से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय उप प्राचार्य डॉ जगजीत सिंह मोर, एनसीसी अधिकारी डॉ मीना, डॉ भारत भूषण ,एनएसएस अधिकारी डॉ सत्य पाल सुलोदिया, डॉ पलक, डॉ सुभाष, और समस्त स्टाफ सदस्यों व सैकड़ों विद्यार्थियों ने इस स्वास्थ्य जागरूकता रैली में हिस्सा लिया ।

डॉ चंद्रमोहन पब्लिक रिलेशन ऑफिसर राजकीय महाविद्यालय नारनौल

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button