बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

जसोल में अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के सातवें दिन मनाया गया जीवन विज्ञान दिवस

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 7 अक्टूबर 2026। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा घोषित एवं अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति जसोल की ओर से अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के सातवें दिवस को ‘जीवन विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री श्रीमती सुआ देवी भंसाली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में साध्वी श्री विद्युत प्रभा जी एवं साध्वी श्री चारित्र प्रभा जी के सानिध्य तथा प्रधानाचार्य श्री गोपाल लाल मीना की अध्यक्षता में सुबह 7:30 बजे किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रचार-प्रसार मंत्री श्री डूंगर चंद बागरेचा के संगान में ‘संयममय जीवन हो’ मंगलाचरण गीतिका से हुई। इसके बाद अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री महावीर चंद सालेचा ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन करते हुए अणुव्रत के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।

प्रधानाचार्य श्री गोपाल लाल मीना ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया। समिति सहप्रभारी श्रीमती लीला सालेचा ने ‘जीवन विज्ञान क्या है?’ विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।

साध्वी श्री चारित्र प्रभा जी ने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थी जीवन में जीवन विज्ञान के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि उनका जन्म भी जसोल में हुआ और उन्होंने इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी। इस दौरान उन्होंने अपने बाल्यकाल की स्मृतियां भी साझा कीं।

साध्वी श्री विद्युत प्रभा जी ने विद्यार्थियों को अणुव्रत आचार संहिता के सातों नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने विशेष रूप से नकल नहीं करने, अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं करने तथा आत्महत्या से दूर रहने जैसे संकल्पों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति का शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सर्वांगीण विकास करना भी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोपाल लाल मीना को अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी श्री भंवरलाल भंसाली को भी शिक्षा जगत में विशेष सहभागिता के लिए अणुव्रत दुपट्टा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पीटीआई श्री कांतिलाल, व्याख्याता श्री भगवान राम, श्री मधवीर, वरिष्ठ शिक्षक श्री बजरंग चौधरी, सीमा अग्रवाल, रजन्नी, रामेश्वरी, ममता, मीना सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष श्री पारसमल गोलेछा ने किया। अणुव्रत समिति के मंत्री श्री सफरू खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा व्याख्याता श्री सोहनलाल ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “विद्या के प्रांगण में अब व्यवहारिक जीवन विज्ञान हो, शिक्षा का नव अभियान हो” रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button