उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा के नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रोली सिंह का प्रथम बस्ती आगमन पर हुआ ऐतिहासिक व भव्य स्वागत

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रोली सिंह के प्रथम बस्ती आगमन पर पूरे जिले में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों द्वारा अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष  विवेकानन्द मिश्र ने फुटहिया पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरी गर्मजोशी के साथ प्रदेश मंत्री का अभिनंदन किया।

रोली सिंह के बस्ती सीमा ‘घघौवा’ पहुँचते ही ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण, गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश एवं आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात उनका काफिला पराग ढाबा, विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महाराजगंज, कप्तानगंज, तिलकपुर शिव मंदिर, गोटवा, रिठिया फुटहिया, मूड घाट, बड़ेवन, साईं मंदिर कटरा ,कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज तथा दक्षिण दरवाजा होते हुए आगे बढ़ा। पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने का अभिवादन किया। तत्पश्चात काफिला होटल बालाजी प्रकाश के सभागार पहुँचा, जहाँ एक भव्य ‘आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं तथा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत कर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गोपेश पाल ,विशेष संपर्क प्रमुख  धर्मेंद्र चौरसिया ,विनय सिंह , रोलू सिंह ,रितेश पाल ,विवेक सिंह ,प्रमोद सिंह ,पुनीत ओझा ,राहुल पाल ,जिला मंत्री विनय सिंह रावत ,धर्मेंद्र ,राहुल सिंह अरविंद पाल, पिंटू तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, अमर सिंह ,सरोज मिश्रा,रवि  प्रताप  सिंह, अनूप, ओमकार सिंह, राजेश पांडेय,शिवम पांडेय,के के सिंह,राजेश मौर्या, किरन वर्मा,आशा देवी,मनोज पाठक,विजय सिंह, राजकुमार शुक्ल,गौरव अग्रवाल, सहित कार्यकर्ताओं ने फूलमाला के साथ स्वागत किया ।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button