LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मवेशी चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप और 45 हजार रुपये बरामद

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना पुलिस, एसओजी टीम और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मवेशी चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, 45 हजार रुपये नकद और चार एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29/30 सितंबर की मध्यरात्रि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात चोर एक गाय और भैंस को चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। चोर दोनों मवेशियों को पिकअप पर लादकर ले जा रहे थे, इसी दौरान गाय वाहन से कूदकर भाग गई, जबकि भैंस को चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुरानी बस्ती में मुकदमा अपराध संख्या 209/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर हथियागढ़ गांव से पहले जंगली क्षेत्र में दबिश दी। यहां पुलिस को मवेशी चोरी की एक और घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन संदिग्ध मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद पुत्र अजीज अहमद उम्र 22 वर्ष, कामिल खान पुत्र सोनी उर्फ खुरसीद उम्र 21 वर्ष और मोहम्मद आसिफ पुत्र स्व. अब्दुल लतीफ उम्र 21 वर्ष, सभी निवासी फतेहगंज कसाबबाड़ा, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर की रात उन्होंने पुरानी बस्ती क्षेत्र से एक भैंस और गाय चोरी करने का प्रयास किया था। गाय पिकअप से कूदकर भाग गई, जबकि भैंस को पिकअप पर लादकर ले गए थे। आरोपी दोबारा मवेशी चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन संख्या UP42BT6821, 45 हजार रुपये नकद और चार एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। कार्रवाई में प्रभारी थाना पुरानी बस्ती उ0नि0 सुनील कुमार गौंड, प्रभारी एसओजी निरीक्षक विकास यादव, प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम उ0नि0 भानू प्रताप सिंह सहित पुरानी बस्ती थाना, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button