बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

शिवराज मूंड महासचिव निर्वाचित, मूंडसर गांव में खुशी का माहौल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव के परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद नापासर ब्लॉक क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। चुनाव में मूंडसर गांव निवासी शिवराज मूंड ने महासचिव पद पर जीत दर्ज की है।

शिवराज मूंड के निर्वाचित होने की जानकारी सामने आते ही मूंडसर गांव में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

वहीं, राजेश गोदारा का बीकानेर जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना भी युवा कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है। दोनों पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चुनाव परिणाम के बाद क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button