बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

आदर्श विद्या मंदिर जसोल में जिला स्तरीय वंदना सभा का अवलोकन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 5 अक्टूबर 2026। आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक, जसोल में सोमवार को जिला स्तरीय वंदना सभा का अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने उपस्थित होकर वंदना सभा का अवलोकन किया तथा विद्यालय परिवार को मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सेवा प्रमुख एवं पूर्व छात्र परिषद प्रमुख श्री सतीश जी व्यास, माजीवाला संकुल प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी, आदर्श शिक्षण संस्थान बालोतरा के वरिष्ठ अभिलेखागार श्री मुकेश कुमार जी तथा प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री जेठमल जी बुरड उपस्थित रहे।

वंदना कार्यक्रम के दौरान माजीवाला संकुल प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी ने विद्यार्थियों को वंदना के पाँच आधारभूत विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने वंदना के महत्व एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की वंदना सभा का अवलोकन किया और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button