अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा पंचायत समिति वार्ड-1 से भूपेंद्र शर्मा ने ठोकी दावेदारी

बसपा की विचारधारा में जताया विश्वास, चार गांवों की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। पंचायत समिति चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जनप्रतिनिधि बनने के इच्छुक दावेदार अब सक्रिय होकर अपने समर्थकों के बीच पहुंच बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में तिजारा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 01 से बिनौलिया निवासी भूपेंद्र शर्मा पुत्र लखनलाल शर्मा ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वार्ड संख्या 1 के अंतर्गत बिनौलिया, सालाहेड़ा, डभेडा और बिछाला ग्राम पंचायत क्षेत्र आते हैं। भूपेंद्र शर्मा ने राजस्थान बहुजन समाज पार्टी के महासचिव चौधरी फजल हुसैन की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ बसपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य पद के दावेदार भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि वह वार्ड के चारों गांवों की स्थानीय समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। क्षेत्र में पेयजल एवं जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ रोड लाइट, सीवर लाइन तथा सड़को सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता और पार्टी ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि वार्ड के लोगों की समस्याओं को पंचायत समिति स्तर तक मजबूती से पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। भूपेंद्र शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि बहुजन समाज पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है, तो वे पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और बसपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 1 के ग्रामीणों एवं समर्थकों में भी चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। इस अवसर पर चौधरी फजल हुसैन, भूपेंद्र शर्मा, लखनलाल शर्मा, मुकेश शर्मा, वीरपाल यादव, अयूब खान, प्यारेलाल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह सहित वार्ड संख्या 1 के अनेक लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button