बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित हुआ नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026

रवींद्र रंगमंच पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और श्री जेठानंद व्यास रहे मौजूद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 3 अक्टूबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का आयोजन शनिवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य अतिथि में जयपुर में हुआ।

इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम तथा सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया।

कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि सशक्त और आत्मनिर्भर महिलाएं सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। हमारी मातृशक्ति आगे बढ़ेगी तो समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए सतत और सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान में महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। इसे ध्यान रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बीकानेर को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि प्रशासन और कानून के साथ समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस दौरान श्री श्याम पंचारिया तथा श्रीमती सुमन छाजेड़ ने भी महिला सशक्तिकरण को आज की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को प्रचारित किया जाए तथा इनका लाभ प्रत्येक पात्र महिला को दिलाया जाए। इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने विचार साझा किया तथा अपने अनुभवों के बारे में बताया।

इससे पहले जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने स्वागत उद्बोधनदिया। उन्होंने जिले में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों की जानकारीदी। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर श्री गोपाल जोशी ने किया। राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संत कुमार मीणा ने आभार जताया।

कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, उप महापौर श्री पंकज गहलोत, पार्षद श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत, श्री भगवती प्रसाद गौड़, श्री राजा भाटी, श्री शंकर तंवर, श्री दीपक व्यास, श्री हिमांशु शर्मा, राजीविका के जिला प्रबंधक श्री मणिशंकर हर्ष सहित विभिन्न पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

*ऑटो टिपर्स को हरी झंडी दिखा किया रवाना, एसएचजी को दिए ऋण के चैक*

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से लगभग 89 करोड़ रुपए लागत के 185 ऑटो टिपर को घर-घर कचरा संग्रहण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें बीकानेर नगर निगम के टिपर्स भी शामिल थे। वहीं बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और श्री जेठानंद व्यास ने महिला निधि बैंक के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह को लिए लगभग 43 लाख रुपए के ऋण का चैक वितरित किया तथा एक स्थानीय स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जाने वाले देशी घी के बैनर का विमोचन किया। कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री जेठानंद व्यास और संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना सहित सभी अतिथियों ने बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए ऑटो टिपर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button