बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
विश्व मानक दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 3 अक्टूबर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारहगुवाड़, बीकानेर में 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के निर्देशन में विश्व मानक दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान श्रीमती विनीता तंवर ने की।
इस अवसर पर “स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा में BIS की भूमिका” विषय पर मानक क्लब के 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संयोजन BIS मानक क्लब मेंटर यास्मीन बानो, व्याख्याता (जीवविज्ञान) के मार्गदर्शन में हुआ।
प्रतियोगिता में इशिता उपाध्याय प्रथम, जयश्री स्वामी द्वितीय, श्रुति छंगाणी तृतीय तथा सिद्धि कुमारी सोलंकी चतुर्थ स्थान पर रहीं। संस्था प्रधान श्रीमती विनीता तंवर, उपप्राचार्य सुश्री निधि गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिखा सूद ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री मुकेश जेवरिया ने किया।

Subscribe to my channel


