खेलखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में DB ताइक्वांडो अकादमी की शानदार उपलब्धि

संवाददाता विष्णु शर्मा
श्री नरसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ, ब्यावर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र एवं छात्रा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में DB ताइक्वांडो अकादमी के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त किए।
🥈 अंशिका — राइट इंटरनेशनल स्कूल, अलवर की छात्रा
🥈 एकता यादव — आर्य कन्या स्कूल, अलवर की छात्रा
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
इस सफलता में इनके प्रशिक्षकों लवजीत सिंह, निखिल एवं जितेंद्र जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से खिलाड़ियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।
दोनों खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 🏆🥋👏

Subscribe to my channel


