बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का दूसरा दिन अहिंसा दिवस

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आज युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी सत्यप्रभाजी आदि ठाणा 3 के सानिध्य में तेरापंथ भवन पचपदरा में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के दूसरे दिन अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर पचपदरा के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम साध्वी श्री ध्यानप्रभाजी द्वारा मंगलाचरण किया गया।
साध्वी श्री श्रुतप्रभाजी ने बच्चों को कई उदाहरण के माध्यम से अणुव्रत के बारे में बताया गया।
शासन श्री साध्वी सत्यप्रभाजी ने बच्चों को व्यसनमुक्त पर्यावरण शुद्धि के बारे में प्रेरणा दी। वह बच्चों को व्यसन न करने का संकल्प कराया। बड़े वृक्षों को न काटने का संकल्प करवाया। अणुव्रत समिति के मांगीलाल ढेलड़िया के द्वारा अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष जवेरीलाल मदाणी, मंत्री सोहनराज छाजेङ तेरापंथ सभा, महिला मंडल सहित सभी श्रावक समाज की उपस्थित रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुव्रत समिति पचपदरा की मंत्री श्रीमती चंचलदेवी चौपड़ा ने किया।

Subscribe to my channel


