बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मुख्यमंत्री के बाछड़ाऊ दौरे को लेकर जसोल से दो बसों में 100 भाजपा कार्यकर्ता रवाना

हरिशचंद्र सिंह जसोल व निर्मला प्रजापत ने दिखाई हरी झंडी; मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं से किया संवाद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

जसोल। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बाछड़ाऊ दौरे एवं आयोजित जनसभा को लेकर बुधवार को जसोल नगरपालिका क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर दो बसें बाछड़ाऊ के लिए रवाना हुईं। दोनों बसों में करीब 100 भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। बसों को भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशचंद्र सिंह जसोल एवं जसोल नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला प्रजापत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाछड़ाऊ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर संभाग से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के माध्यम से सड़क, आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाड़मेर, जैसलमेर एवं बालोतरा जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यकर्ता संवाद के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। बाछड़ाऊ में जनसभा के बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक तीनों जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम निर्धारित था।

मुख्यमंत्री के बाछड़ाऊ कार्यक्रम में जसोल नगरपालिका क्षेत्र से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बसों को रवाना करने के उपरांत जसोल स्थित हरिशचंद्र सिंह जसोल के निजी निवास रावलगढ़ पर सिणली चौसीरा (जमन की ढाणी) के देवासी समाज के प्रतिनिधियों ने उनसे आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान देवासी समाज के प्रतिनिधियों ने हाल ही में संपन्न जसोल नगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत तथा नगरपालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रतिनिधियों के निर्वाचन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जसोल नगरपालिका में ‘विकसित जसोल’ के संकल्प के अनुरूप जनहित एवं विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी और सभी के सहयोग से जसोल निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने कहा कि जसोल का सर्वांगीण विकास हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘विकसित जसोल’ के संकल्प को साकार करने के लिए नगरपालिका, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता से मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, शिक्षा, आधारभूत संरचना तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर जसोल के सुनियोजित एवं सतत विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button