उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

बस स्टैंड वाली ऐतिहासिक श्री रामलीला में मनोज अरोड़ा बनेंगे प्रभु श्रीराम, विशाल भुड्डी रावण और रामभक्त सुशील गाबा निभाएंगे वीर बजरंगबली हनुमान का किरदार

In the historic Shri Ramleela at the bus stand, Manoj Arora will play the role of Lord Shri Ram, Vishal Bhuddi will play the role of Ravana and Ram devotee Sushil Gaba will play the role of brave Bajrangbali Hanuman.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। प्रभु श्रीरामचंद्र जी की पावन लीलाओं का बखान करती नगर की प्रमुख, प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्री रामलीला के मंचन की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। श्री राम नाटक क्लब द्वारा इस वर्ष मंचित होने वाली श्री रामलीला के लिए विभिन्न पात्रों का चयन कर लिया गया है। कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए अभ्यास भी प्रारंभ कर दिया है।

श्री राम नाटक क्लब के महामंत्री गौरव तनेजा ने बताया कि इस वर्ष प्रभु श्रीराम की भूमिका मनोज अरोड़ा, माता सीता की भूमिका गौरव जग्गा, रावण की भूमिका विशाल भुड्डी तथा वीर बजरंगबली हनुमान जी की भूमिका रामभक्त सुशील गाबा निभाएंगे।

इसी प्रकार भगवान गणेश की भूमिका आशीष ग्रोवर आशु, विश्वामित्र एवं बूढ़ा मारीच की भूमिका मोहनलाल भुड्डी, लक्ष्मण की भूमिका राजकुमार कक्कड़/ गौरव जग्गा, शत्रुघ्न की भूमिका सौरभ राज बेहड़, भरत एवं श्रवण की भूमिका पुलकित बाम्बा, राजा जनक, केकई एवं केवट की भूमिका अनिल तनेजा, शूर्पणखा एवं सुबाहु की भूमिका सचिन मुंजाल निभाएंगे।

नारद जी, गुरु वशिष्ठ, लखटकिया, सुषेण वैद्य एवं मारीच सहित विभिन्न भूमिकाओं में मनोज मुंजाल, जबकि वेदवती, तारा, माया, मंदोदरी एवं विश्वमोहिनी के पात्रों में सुमित आनंद नजर आएंगे। सुमंत एवं विभीषण की भूमिका सचिन आनंद, केकई की भूमिका नरेश छाबड़ा, राजा दशरथ की भूमिका प्रेम खुराना एवं पंकज सुखीजा तथा सुग्रीव की भूमिका मोहन अरोड़ा, अंगद की भूमिका गौरव जग्गा निभाएंगे।

बाली एवं राजा इंद्र की भूमिका में वैभव भुड्डी, मेघनाद की भूमिका में रमन अरोड़ा, जामवंत की भूमिका में रोहित खुराना, कामदेव की भूमिका में हर्ष अरोड़ा, परशुराम की भूमिका में गुरशरण बब्बर शरणी, सुग्रीव की भूमिका मे मोहन अरोरा, कुंभकर्ण की भूमिका में अमन गुंबर अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगे।

इसी क्रम में भगवान शंकर की भूमिका रवि चोपड़ा, ब्रह्मा जी की भूमिका सिद्धांत ग्रोवर तथा जटायु-संपाती की भूमिका राज ग्रोवर निभाएंगे। वहीं काला देव एवं जोकर पार्टी में रामकृष्ण कनौजिया, गोगी नरूला एवं इदरीस गोला की टीम अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

श्री तनेजा ने बताया इस बार की श्री रामलीला में बालक राम की भूमिका में कनव गंभीर, बालक लक्षमण की भूमिका मे एश तनेजा, छोटे हनुमान जी की भूमिका मे आयुष्मान सुशील गाबा एवं छोटे अंगद जी की भूमिका मे युवीक भुड्डी नज़र आएंगे।

श्री राम नाटक क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर की इस गौरवशाली एवं ऐतिहासिक श्री रामलीला को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। कलाकार पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ अभ्यास में जुटेंगे, ताकि मंच पर प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का प्रभावशाली एवं जीवंत मंचन किया जा सके।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button