बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राज्यसभा सांसद पूनिया को जम्मू-कश्मीर व पंजाब प्रभारी बनाए जाने पर बांठिया ने दी बधाई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

      भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री तथा राजस्थान से राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया से मुलाकात की। इस दौरान बांठिया ने पूनिया को पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूनिया के अनुभव और कुशल नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

बांठिया ने मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को भी पूनिया के समक्ष रखा। उन्होंने संगठन एवं क्षेत्र के हित में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

वृंदावन धाम में गुरुदेव तुलसाराम महाराज के किए दर्शन:-

जयपुर प्रवास के बाद बांठिया वृंदावन धाम पहुंचे। यहां चातुर्मास के अंतिम दिन पावन पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने वृंदावन धाम में चातुर्मास कर रहे परम पूज्य 1008 पीठाधीश्वर श्री तुलसाराम जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद गुरु भक्तों एवं समाजबंधुओं से बांठिया ने आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने महाराज श्री से धर्म चर्चा कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं सर्वकल्याण की कामना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button