किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित हाथापाई और अभद्रता के विरोध में कांग्रेसियों ने ट्रांजिट कैंप में प्रदर्शन कर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Congress workers protested at the transit camp and burnt an effigy of the Chief Minister in protest against the alleged scuffle and indecency with MLA Tilakraj Behad in Kichha.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर । किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित हाथापाई और अभद्रता के विरोध में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ जो घटनाक्रम सामने आया है, वह गंभीर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए।

उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रता लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत विवाद या मारपीट का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ होने वाली अभद्रता और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

तथा मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में परिमल राय, सुनील चुघ, पिंटू गांगुली, जगदीश कर्मकार, रणजीत सिंह, केना मंडल, सुशील मंडल, केरू मंडल, रामकुमार गुप्ता, श्यामल मंडल, कमल, अर्जुन विश्वास, मोहन, पिंटू राय, सतीश कुमार, मनतोष, मानस, बाबू विश्वकर्मा, सुखदेव, मनोज राय, संजीव, शुभंकर राय, मंगल, शुभम मंडल, अजय, मंगल सरदार, फेना, जगदीश दास, रविन्द्र गुप्ता, अमल रंजीत, बाबू ढाली समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


