पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंका,बेहड़ के साथ हुई घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Under the leadership of former MLA Rajkumar Thukral and Metropolitan President Mamta Rani, the effigy of the government was burnt; workers were angry over the incident that happened with Behad, and slogans were raised against the government.

ब्यूरो रिपोर्ट…. अनीता पाल
रुद्रपुर। किच्छा में नगर पालिका चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई घटना के विरोध में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की और घटना को लेकर अपना आक्रोश जताया। घटना के दौरान विधायक बेहड़ ने उनके साथ मारपीट एवं थप्पड़ मारे जाने का आरोप लगाया था।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार की घटना को लेकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि किच्छा में विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ जिस तरह की घटना हुई, वह बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का विवाद और हाथापाई होना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। ठुकराल ने कहा कि सरकार और प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि किच्छा में विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई घटना ने कार्यकर्ताओं में रोष पैदा किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ होने वाली ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ममता रानी ने कहा कि कार्यकर्ता जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज लगातार बुलंद करते रहेंगे।

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर इंद्रजीत सिंह पार्षद, परवेज कुरैशी पार्षद, परिमल राय, एडवोकेट सरबजीत सिंह, अशोक राय ब्लॉक अध्यक्ष, पवन बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष, संजय ठुकराल, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, सरोज शर्मा, बाबू विश्वकर्मा, बबलू सागर पूर्व पार्षद, रणजीत तिवारी, फरीद अहमद मंसूरी, सलीम खान पूर्व सभासद, शशांक शर्मा, प्रकाश सरकार, राजू गुप्ता, सुनील चुग, ललित बिष्ट, सौरभ बेड, ज्योति टम्टा, मोनिका ढाली, कुंदन टम्टा, आजम खान, अबरार पूर्व पार्षद, राजेंद्र शर्मा, असित बाला, योगेश वर्मा, सोहन, रितेश मनोचा, विकास विश्वास, राम प्रसाद, करू मंडल, अरुण सागर, नरेश सागर, उमा सरकार, मधु सिकदर, बेबी सिकदर, आबिद हुसैन, गौरांग पाल, रोहन मंडल, एडवोकेट संजय आइस, राकेश अधिकारी, अनुज दीक्षित, बलविंदर सिंह, छत्रपाल वाल्मीकि, जमुना प्रसाद कोली, जीत सिंह चाचू, संजय रोका, नासिर अली ब्लॉक अध्यक्ष, दिलशाद, कैलाश चंद्र, देवेंद्र शर्मा, उमर खान, विकास मलिक, अंकित अधिकारी, एडवोकेट कंचन कनवाल, डॉक्टर शाहिद राजा, सद्दाम पाशा, विपुल मंडल, राजू विश्वास, राज मंडल, गोपाल मिस्त्री, परमजीत सिंह, सोनू कुमार वार्ड अध्यक्ष, योगेश, मुकेश, दीपक, धनराज, ललित, राहुल, सौरभ, महेश, हेमंत, अभिषेक, आनंद, हरीश, सूर्या, काजल और मनीषा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


