जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट–जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में 45 विद्यालयों के 225 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

20/09/2026

अणुविभा केंद्र जयपुर

सान्निध्य मुनिश्री तत्व रुचिजी

”तरुण “

रिपोर्ट अणुव्रत समिति जयपुर

जयपुर, 20 सितंबर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा जयपुर के तत्वावधान में 33वें विकास महोत्सव के अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति जयपुर द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट–2026 का आयोजन अणुविभा केंद्र, मालवीय नगर में किया गया। कार्यक्रम मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ एवं मुनिश्री संभव कुमार जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ ने आचार्य श्री तुलसी को मानवीय विकास के अवतार पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने नैतिकता, संस्कार निर्माण, नारी जागरण एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। मुनिश्री संभव कुमार जी ने कहा कि आचार्य श्री तुलसी ने विकास के सपनों को साकार किया और दुनिया को अणुव्रत का संदेश दिया। आज दुनिया को अणुबम नहीं, अणुव्रत की आवश्यकता है।

प्रतियोगिता में 45 विद्यालयों के 225 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ड्राइंग एवं पेंटिंग, निबंध लेखन, भाषण, कविता, एकल गायन एवं समूह गायन सहित विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल शहर द्वारा अणुव्रत गीतिका की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया गया।

अणुव्रत समिति जयपुर के अध्यक्ष श्री विनोद बैद ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें रचनात्मक मंच प्रदान करने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा अणुव्रत के नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री डॉ. जयश्री सिद्धा ने बताया कि अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनमें नैतिक मूल्यों और अणुव्रत की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तक ग्रुप-A एवं कक्षा 9 से 12 तक ग्रुप-B रखा गया है तथा इस वर्ष का विषय “हमारी ताकत—हमारा परिवार” है।

एसीसी कोऑर्डिनेटर राजलक्ष्मी जैन ने प्रतियोगिता के नियम एवं दिशा-निर्देश समझाए। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं और निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ एवं मुनिश्री संभव कुमार जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में सहभागिता केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अणुव्रत की चेतना जागृत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का उत्साहपूर्वक भाग लेना महत्वपूर्ण है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रातः रिफ्रेशमेंट तथा दोपहर में भोजन कराया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

निर्णायक मंडल

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. जयेश नारायण भानु फॉर्मर प्रिंसिपल एस. एस. बी. कॉलेज ,डॉ. पुनीत बाफना (प्रोफेसर, अमिटी यूनिवर्सिटी), डॉ. मीनल बाफना (सेवानिवृत्त प्राचार्य, विल्फ्रेड कॉलेज), डॉ. आदित्य जैन (असिस्टेंट प्रोफेसर, जगन्नाथ यूनिवर्सिटी), श्रीमती नीलू श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त प्राचार्य), श्रीमती ममता तोमर (सेवानिवृत्त शिक्षिका, माहेश्वरी स्कूल), श्रीमती अमिता माथुर (सेवानिवृत्त शिक्षिका, माहेश्वरी स्कूल), श्रीमती शिवानी भाटी (ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग), श्रीमती अनामिका जैन (अनुभवी शिक्षिका एवं एसीसी कोऑर्डिनेटर), श्रीमती अंजना शर्मा (समाजसेविका), श्रीमती ममता जैन (महारानी कॉलेज की व्याख्याता तथा एन्सेल्म स्कूल की शिक्षिका) तथा श्रीमती रजनी सिंह (सा रे गा मा से जुड़ी एवं आकाशवाणी की कलाकार) ने अपनी सेवाएँ दीं।

डॉ. पुनीत बाफना ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आवश्यक हैं। डॉ. जयश्री सिद्धा ने परिणाम घोषित किए।

प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त विजेता

 ● ड्राइंग सीनियर: शालू कुमारी, कक्षा 12, प्रेम निकेतन स्कूल

 ● ड्राइंग जूनियर: अदिति जैन, कक्षा 5, सुबोध पब्लिक स्कूल

 ● निबंध सीनियर: युविका असवाल, कक्षा 12, श्री अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल

 ● निबंध जूनियर: लक्षिता वर्मा, कक्षा 8-B, महाप्रज्ञा इंटरनेशनल स्कूल

 ● भाषण सीनियर: दिव्यांश शुक्ला, कक्षा 11-D, सुबोध पब्लिक स्कूल

 ● भाषण जूनियर: यशराज तिवारी, कक्षा 6-B, महाप्रज्ञा इंटरनेशनल स्कूल

 ● एकल गायन सीनियर: तेजस, कक्षा 9, श्री भवानी निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल

 ● एकल गायन जूनियर: पाखी शर्मा, कक्षा 7, जयपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल

 ● समूह गायन सीनियर: तनवी, जाह्नवी एवं इशिका, भवानी निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल

 ● समूह गायन जूनियर: वेदिका जैन, कार्तिक दरदा, अविका महनोट, हर्षवर्धन सिंह एवं भुवन शर्मा, सुबोध पब्लिक स्कूल

 ● कविता सीनियर: अवनि शर्मा, कक्षा 12-A, सुबोध पब्लिक स्कूल

 ● कविता जूनियर: भूमि चुघ, कक्षा 7-B, सुबोध पब्लिक स्कूल

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में श्री पवन जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रीमती उषा मेहता ने आभार व्यक्त किया।

आयोजन टीम

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में नरेन्द्रजी चिंडालिया,कमलेश जी बरडिया , मनीष जी जैन , जी.एल. शर्मा, अशोक कुमार सिरोहिया, उषा मेहता, दिनेश जी आच्छा, अरिहंत दुग्गड़, अजयजी लोढ़ा, संजय बैद, सौरभ जैन मृत्युंजय जी एवं रमेशजी सहित अणुव्रत समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

उपस्थित गणमान्यजन

कार्यक्रम में अणुविभा सहमंत्री एवं जीवन विज्ञान विभाग के संयोजक श्री उमेंद्र गोयल, जीवन विज्ञान स्कूल स्तर की संयोजिका श्रीमती रीना गोयल, परामर्शदाता पन्ना लाल बैद, तेरापंथ महिला मंडल शहर की अध्यक्षा श्रीमती कौशल्या जैन एवं मंत्री श्रीमती पायल जैन तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष श्री सुमित जैन , तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष प्रवीण जैन , निधि जैन, संजय परमार , अनुराधा ठाकुर, भावना अरोड़ा तथा विभिन विद्यालयों के शिक्षकगण तथा विभिन्न अभिभावकों सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। ‎

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button