उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 सितंबर को बस्ती सदर तहसील में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 18 सितंबर 2026। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार, 19 सितंबर 2026 को बस्ती सदर तहसील में किया जाएगा। कार्यक्रम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।
अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस में समय से उपस्थित होकर जनसामान्य की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ निर्धारित समय पर बस्ती सदर तहसील पहुंचकर सम्पूर्ण समाधान दिवस का लाभ उठाएं।
Subscribe to my channel


