बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के विद्यार्थियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SEMICON India 2026 में लिया भाग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के लगभग 100 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SEMICON India 2026 के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। भारत के सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को नई दिशा देने वाले इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Silicon to Systems: Building the Ecosystem” रखी गई है, जिसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर डिजाइन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम एवं उत्पादों तक एक मजबूत और एकीकृत इकोसिस्टम के विकास को प्रोत्साहित करना है। SEMICON India 2026 में वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जुड़े उद्योग, शिक्षाविद, स्टार्टअप एवं नीति-निर्माता एक मंच पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में कार्यक्रम के आयोजन के लिए शिक्षक समन्वयक डॉ. इंदु भूरिया, श्री अरविंद एवं डॉ. रंजीत सिंह के मार्गदर्शन में छात्र समन्वयक कानू सिंह, लक्ष्यराज सिंह, महेंद्र,योगेश एवं दुष्यंत द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के आयोजन के लिए एनआईएस एवं जिला प्रशासन सहित संबंधित सरकारी एजेंसियों के सहयोग से कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में समुचित प्रबंध किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. इंदु भूरिया ने SEMICON India 2026 के उद्देश्य, इसकी उपयोगिता तथा भारत में तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए की। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के उद्घाटन संबोधन सहित कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। SEMICON India 2026 में सेमीकंडक्टर डिजाइन, पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सप्लाई चेन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट तथा भविष्य के तकनीकी मानव संसाधन जैसे विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

संस्थान में विडियो कांफेरेंस के पश्चात कार्यक्रम के समापन सत्र में प्राचार्य डॉ. संजीव जैन, डॉ. राहुल राज चौधरी ने विद्यार्थियों के साथ सेमीकंडक्टर तकनीक तथा “Silicon to Systems” की अवधारणा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सेमीकंडक्टर केवल चिप निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका विस्तार डिजाइन, फैब्रिकेशन, पैकेजिंग, टेस्टिंग, एम्बेडेड सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स तथा विभिन्न स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों तक है। SEMICON India 2026 में भी डिजाइन से उत्पाद तक की पूरी नवाचार श्रृंखला, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, स्टार्टअप एवं भविष्य के कार्यबल के विकास को प्रमुखता दी गई है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार आयोजन में 500 से अधिक प्रदर्शक कंपनियां और 20 से अधिक देशों की भागीदारी है तथा स्टार्टअप, वर्कफोर्स डेवलपमेंट, स्टेट पवेलियन और डीप-टेक हैकाथॉन जैसी विशेष गतिविधियां भी शामिल हैं।

इस अवसर पर छात्र दुष्यंत एवं लक्ष्यराज सिंह ने इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में संचालित इनोवेशन लैब, रोबोटिक्स एवं एआई लैब तथा वीएलएसआई लैब में चल रहे नवाचार एवं अनुसंधान कार्यों की जानकारी साझा की। छात्र दुष्यंत शर्मा ने विशेष रूप से वीएलएसआई लैब में चल रहे सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों से चिप डिजाइन, वीएलएसआई एवं एम्बेडेड सिस्टम के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं नवाचार गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कॉलेज में SEMICON India 2026 के आयोजन से विद्यार्थियों को भारत के तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर क्षेत्र, उद्योग की आवश्यकताओं तथा भविष्य के रोजगार एवं अनुसंधान अवसरों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम का प्रमुख परिणाम विद्यार्थियों में सेमीकंडक्टर डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम एवं डीप-टेक नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें संस्थान में उपलब्ध प्रयोगशालाओं के माध्यम से व्यावहारिक अनुसंधान एवं प्रोजेक्ट गतिविधियों से जोड़ना रहा। अंत में डा इंदु भूरिया ने प्राचार्य एव्म सभी सहभागियो को धन्यवाद ज्ञापित किया

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button