विधायक बेहड़ ने वार्ड 13 व 12 में किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील
MLA Behad conducted door-to-door campaigning in Wards 13 and 12, appealing for votes for Congress candidates.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने आज वार्ड नंबर 13 आवास विकास से होते हुए वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं वार्ड सभासद प्रत्याशी गुलशन सिंधी के पक्ष में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि “किच्छा की जनता से मिल रहा अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन हमारे लिए नई ऊर्जा का काम कर रहा है। कांग्रेस हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। राजेश प्रताप सिंह एवं कांग्रेस के सभासद प्रत्याशियों के साथ मिलकर किच्छा के विकास को नई गति देने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने कहा कि “यह चुनाव केवल प्रत्याशियों का चुनाव नहीं, बल्कि किच्छा के विकास, स्वच्छता, बेहतर व्यवस्थाओं और जनता की आवाज को मजबूत करने का चुनाव है। हम जनता के बीच हैं और आगे भी जनता के बीच रहकर सेवा करेंगे।”

इस दौरान कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, दर्शन कोहली, ओमप्रकाश दुआ,

हरभजन सिंह, मेजर सिंह, गौरव चावला, मनोज गाबा, धर्मेंद्र सिंधी, राजू वासवानी, मुकेश त्रैलानी, अजय अरोड़ा, तारा सिंधी, डिंपल धन्जू, यमंक चिटकारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


