मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कल रुद्रपुर में होंगे सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम,विधायक शिव अरोरा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पांच मंदिर हवन यज्ञ के साथ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की शुरुआत
Various programs related to service and public concern will be held in Rudrapur tomorrow on the birthday of Chief Minister Pushkar Singh Dhami. MLA Shiv Arora along with BJP workers will start the birthday of Chief Minister Pushkar Singh Dhami with a havan yagya at five temples in the morning.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक शिव अरोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा, जनसरोकार और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से मनाएंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन । मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाते हुए विधायक कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विधायक शिव अरोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर 16 सितंबर को रुद्रपुर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9 बजे पंच मंदिर, रुद्रपुर में हवन-यज्ञ के साथ होगी।जहाँ उनकी दीर्घायु के लिये हवन यज्ञ किया जायेगा इसके उपरांत प्रातः 11 बजे बगवाड़ा मंडी में श्रम कार्ड धारकों को लेबर किट का वितरण किया जाएगा।

इसके बाद दोपहर 1 बजे कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल एवं फल वितरण का कार्यक्रम होगा। दोपहर 2 बजे मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस सेवा अभियान में सहभागी करेंगे ।

वहीं शाम 6:15 बजे वेव सिनेमा मेट्रोपोलिस मॉल में नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित हनुमान अंश फिल्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उनके जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन,सहयोग और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचने के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा आमजन को भी सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “सेवा ही संकल्प और समर्पण” की भावना के साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सहायता और सेवा का संदेश पहुंचाना है।
Subscribe to my channel


