बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग, वंदे मातरम टीम ने प्रधानमंत्री और राजस्थान मुख्यमंत्री से की अपील

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 11 सितंबर 2026। भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वंदे मातरम टीम, कोट गेट बीकानेर ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को पूरे भारत के साथ-साथ राजस्थान में टैक्स फ्री किए जाने की मांग की है। इस संबंध में टीम की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम अपील भेजी गई है।
वंदे मातरम टीम के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर ने कहा कि वर्तमान में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देशभर के लगभग 2500 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है। उनके अनुसार फिल्म में भारत की पुरातन सभ्यता, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने कहा कि फिल्म में जाति-पाति की भावना से ऊपर उठकर समाज में भाईचारे और मानवता का संदेश देने के साथ-साथ ग्रामीण परिवेश तथा भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रति नीम करोली बाबा की श्रद्धा और भक्ति को प्रभावशाली ढंग से फिल्माया गया है।
विजय कोचर ने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से आम जनता के लिए इसे देखना अधिक सुलभ हो सकेगा और अधिक से अधिक लोग सिनेमाघरों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और धार्मिक आस्था से जुड़े संदेश को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
वंदे मातरम टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री से मांग की है कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को शीघ्र टैक्स फ्री करने पर विचार किया जाए।
बीकानेर की धर्मप्रेमी जनता की ओर से भी टीम ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए जल्द ही फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करेगी।
— विजय कोचर
राष्ट्रीय संयोजक, वंदे मातरम टीम भारत
बीकानेर

Subscribe to my channel


