उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में निराश्रित महिला पेंशन के लिए विशेष शिविर, 15 सितंबर से होगा आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 11 सितंबर 2026। पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ दिलाने तथा पेंशन से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों तथा नगरपालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

इन शिविरों के माध्यम से पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के साथ ही पेंशन से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

विकास खंड स्तर पर शिविरों का कार्यक्रम

जिलाधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड स्तर पर शिविर निम्न तिथियों में आयोजित किए जाएंगे—

– 15 सितंबर — बस्ती सदर

– 17 सितंबर — साऊंघाट

– 19 सितंबर — सल्टौआ गोपालपुर

– 21 सितंबर — रामनगर

– 23 सितंबर — गौर

– 26 सितंबर — परसरामपुर

– 28 सितंबर — विक्रमजोत

– 30 सितंबर — हर्रैया

– 1 अक्टूबर — दुबौलिया

– 3 अक्टूबर — कुदरहा

– 5 अक्टूबर — बहादुरपुर

– 7 अक्टूबर — बनकटी

– 9 अक्टूबर — कप्तानगंज

– 12 अक्टूबर — रुधौली

नगरपालिका एवं नगर पंचायत स्तर पर भी लगेंगे शिविर

नगरपालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में भी निर्धारित तिथियों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार—

– 15 सितंबर — बस्ती सदर

– 17 सितंबर — मुंडेरवा

– 19 सितंबर — बनकटी

– 21 सितंबर — नगर बाजार

– 23 सितंबर — गणेशपुर

– 26 सितंबर — कप्तानगंज

– 28 सितंबर — हर्रैया

– 30 सितंबर — बभनान

– 1 अक्टूबर — गायघाट

– 3 अक्टूबर — रुधौली

– 5 अक्टूबर — भानपुर

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों पर शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करते हुए पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया जाए तथा पेंशन से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए।

सूचना विभाग, बस्ती

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button