उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
आर्य समाज नई बाजार में प्रधान की अध्यक्षता में विशेष बैठक संपन्न, वेद प्रचार अभियान की बनी रणनीति

बस्ती 11 सितम्बर।
*आर्य समाज नई बाजार में प्रधान की अध्यक्षता में विशेष बैठक संपन्न, वेद प्रचार अभियान की बनी रणनीति*
बस्ती। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान आचार्य स्वदेश जी के निर्देशानुसार आर्य समाज नई बाजार, बस्ती में जिलेभर के आर्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने की।
कार्यक्रम में मुख्यालय से आए वरिष्ठ उप प्रधान पंकज आर्य, संगठन मंत्री आचार्य हरि सिंह और वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी नरेन्द्र देव ने प्रांतीय दिशानिर्देशों पर विचार-विमर्श करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
वरिष्ठ उप प्रधान पंकज आर्य ने कहा कि साप्ताहिक सत्संगों में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुरोध पर उन्हें तत्काल आर्य समाज का सदस्य बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्य समाज सनातन धर्म की प्रचारक संस्था है, जहां मानवमात्र को समान रूप से यज्ञ करने, वेद पढ़ने और प्रचारक बनने का अधिकार है।
पंकज आर्य ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे देश के अमर हुतात्माओं की जयंती व पुण्यतिथि पर विद्यालयों में जाएं, बच्चों को उनके योगदान से अवगत कराएं और उन्हें आर्य समाज में आमंत्रित कर सम्मानित करें।
समाज को अंधविश्वास, पाखंड, कुरीतियों, नशा और लव जिहाद जैसी समस्याओं से मुक्त कराने के लिए सतत प्रयास करने और अन्य देशभक्त संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
उप प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़कर जिले में वेद प्रचार चलाया जाए और अपने संसाधनों का उपयोग सनातन धर्म की रक्षा हेतु किया जाए।
संगठन मंत्री आचार्य हरि सिंह ने संगठनात्मक शक्ति को सही दिशा में मोड़कर युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर बल दिया।
स्वामी नरेन्द्र देव ने जानकारी दी कि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश द्वारा शीघ्र ही पूरे प्रदेश में व्यापक वेद प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बैठक में सत्यपाल सिंह आर्य, उपेंद्र शर्मा, राधेश्याम सिंह, गणेश आर्य, हरिहर मुनि, गिरजा शंकर, बिंदेश यादव, इं. राजेश श्रीवास्तव, मुरलीधर भारती, सुरेंद्र शर्मा, देवव्रत आर्य, गरुड़ ध्वज पाण्डेय, बृजकिशोर, चंद्र प्रकाश आर्य, आदित्य नारायण, राधेश्याम आर्य, हनुमान प्रसाद, कौशल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, चंद्रमौली चौबे, चंद्र भूषण चतुर्वेदी और राधा देवी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel

