LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस का बड़ा अभियान: हत्या के मामले का खुलासा, 3 वांछित व 61 वारण्टियों सहित कुल 64 अभियुक्त गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75

*खीरी पुलिस*

*दिनांक: 08 सितम्बर, 2026*

*खीरी पुलिस का बड़ा अभियान: हत्या के मामले का खुलासा, 3 वांछित व 61 वारण्टियों सहित कुल 64 अभियुक्त गिरफ्तार*

           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी/पश्चिमी) एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद खीरी की पुलिस टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाकर कुल 64 अभियुक्तों (03 वांछित व 61 गैर-जमानती/कुर्की वारण्टी) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

*अभियान की प्रमुख उपलब्धियां:*

1. हत्याकांड का सफल खुलासा (थाना पसगवां): पुरानी रंजिश में हुई अवधेश की हत्या (मु0अ0सं0 189/2026 धारा 103(1)/238A/3(5) बीएनएस) का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त अजय उर्फ भानू तथा अभियुक्ता जूली को गिरफ्तार किया गया।

2. वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी (थाना मैलानी): बीएनएस की धारा 137(2)/87 से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहित को बस स्टैंड मोहम्मदी के पास से गिरफ्तार किया गया।

3. वन्य जीव व वन अधिनियम में कार्रवाई (थाना भीरा): वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवं वन अधिनियम के मु0सं0 4820/10 से संबंधित 02 वारण्टी अभियुक्तों (श्रीमती ओमवती व विद्याराम) को गिरफ्तार किया गया।

4. व्यापक वारण्टी अभियान: जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, बीएनएस एवं आईपीसी की गंभीर धाराओं में न्यायालय से जारी वारण्ट में वांछित कुल 61 वारण्टियों को दबोचा गया।

*थानावार गिरफ्तारी का विवरण:*

• थाना ईसानगर (11 वारण्टी): केशव, चुन्नू, कुआरे, ओमकार, केशवराम, नरेश, उमेश सिंह, रामबली, सन्तराम, रहेश तथा रफीउद्दीन।

• थाना फूलबेहड़ (10 वारण्टी): बब्लू सोनी उर्फ अरविन्द कुमार, खुशीराम, ध्रुव, प्रमोद, गुड्डू, राम कुमार, रामासरे, रामरतन, आरिफ अली तथा रामनरेश।

• थाना हैदराबाद (08 वारण्टी): मनोहर, जगदीश, इन्द्रपाल, जेद्ररथ, परमेन्दर, सोमवारी, लालबाबू तथा गुड्डू।

• थाना सिंगाही (06 वारण्टी): रामू, दीपू, कल्लू, रामसेवक, पुरषोत्तम तथा गयाप्रसाद उर्फ जयप्रकाश।

• थाना मैलानी (01 वांछित व 05 वारण्टी): वांछित अभियुक्त रोहित तथा वारण्टी विनोद कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, कमलेश व बाबूराम।

• थाना मैगलगंज (05 वारण्टी): डुगरू, रणवीर गौतम, अमित कुमार, सुमित कुमार तथा अरुन कुमार।

• थाना मितौली (04 वारण्टी): अक्षय कुमार, ओमकार सिंह, रामबली तथा अमित मिश्रा।

• थाना तिकुनियां (04 वारण्टी): बलदेव सिंह, गजविन्दर सिंह, बलविन्दर सिंह तथा नरेन्द्र सिंह।

• थाना खमरिया (04 वारण्टी): राम जीवन, श्रीराम, जयशंकर उर्फ जयशंकर तथा जमुना।

• थाना पसगवां (02 वांछित – हत्या): अजय उर्फ भानू तथा जूली।

• थाना शारदानगर (02 वारण्टी): मनोज कुमार (कुर्की वारंट) तथा शिवा।

• थाना भीरा (02 वारण्टी): श्रीमती ओमवती तथा विद्याराम।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button