बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

देशनोक में चलेगी भाजपा की लहर” – विधायक अंशुमान सिंह भाटी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

“देशनोक में चलेगी भाजपा की लहर” – विधायक अंशुमान सिंह भाटी

वार्डवार आमसभा एवं नुक्कड़ सभाओं में विकास और सुशासन के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मांगा जनादेश !!

– देशनोक का संकल्प – विकास और सुशासन के साथ भाजपा बोर्ड !!

देशनोक। दिनांक : 8 सितम्बर 2026 – देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान अपने चरम पर पहुंच रहा है। आज कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक नगरपालिका के वार्ड संख्या 1, 3, 4, 5, 18 सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित वार्डवार आमसभाओं एवं नुक्कड़ सभाओं में सहभागिता की। इस दौरान विधायक भाटी ने देवतुल्य मतदाताओं से संवाद करते हुए विकास, सुशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए भाजपा बोर्ड बनाने का संकल्प दिलाया।

विधायक भाटी के साथ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्ड के वरिष्ठजनों ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया तथा मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों का उत्साह, मातृशक्ति एवं युवा शक्ति का समर्थन और आमजन का स्नेह देखने को मिला।

विधायक भाटी ने कहा कि “देशनोक में भाजपा की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। जनता विकास और सुशासन के पक्ष में अपना मन बना चुकी है।” उन्होंने कहा कि देशनोक के प्रत्येक वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है।

विधायक भाटी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार देशनोक को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत नागरिक सुविधाओं और सुशासन का सशक्त केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का ध्येय विकास की अंतिम कड़ी को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा जन-आकांक्षाओं के अनुरूप समृद्ध, स्वच्छ और आत्मनिर्भर शहर का निर्माण करना है।

विधायक भाटी ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा देशनोक के विकास के लिए बजट उपलब्ध करवाया गया है तथा विधायक कोटे से भी विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं। अनेक कार्य वर्तमान में धरातल पर चल रहे हैं और आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

भाटी ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और देशनोक की जनता का अटूट विश्वास भाजपा की वास्तविक शक्ति है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से देशनोक में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त होगा तथा विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।

विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने भाजपा के प्रति जनसमर्थन को दर्शाया। आमजन का उत्साह, कार्यकर्ताओं का जोश तथा मातृशक्ति और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखते ही बनी। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशनोक के विकास और बेहतर भविष्य के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।जनता से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद के लिए उन्होंने देशनोक के सम्मानित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नथमल सुराणा, मेघदान चारण, नथुराम कड़ेला, रुक्मणी देवी, बाबू नायक, अनिल सारड़ा (C.A.), मैना कंवर, ललिता देवी, रमेश चन्द्र उपाध्याय, काना राम धूरखवाल, शिव दयाल बारड़, सोनू कंवर (समर्थित भाजपा), देवेन्द्र सिंह चारण, मुन्नी देवी, ममोल देवी, गोपाल राम मेघवाल, लीला देवी नाहटा, राधा देवी, रूप दान चारण, विनोद दान चारण, लीला देवी सोनार, सीता दान बारहठ, श्याम सिंह चारण, चन्दा देवी एवं राम कंवरी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता घर-घर संपर्क, आमसभा, नुक्कड़ सभा एवं व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं और देशनोक के विकास के लिए भाजपा बोर्ड बनाने का आह्वान कर रहे हैं।

विधायक भाटी ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता से देशनोक में भाजपा को भारी बहुमत प्राप्त होगा।

सादर – कार्यालय विधायक श्री कोलायत !!

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button